अवैध कब्जे हटाने के लिए सिंचाई विभाग चलाएगा अभियान-शिवकुमार कौशिक

हरिद्वार, 23 जनवरी। सिंचाई विभाग के एसडीओ शिवकुमार कौशिक ने कहा कि बैरागी कैम्प और शहर में गंगा किनारे जिन लोगों ने सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जमीन पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। सिंचाई विभाग के अभियंता राजकुमार सागर ने बताया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार से अभियान चलाया जाएगा। गंगा किनारे और शहर में जहां भी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे किए गए हैं। सभी को पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया जाएगा। अधिकारियों के साथ बैठक कर कब्जे हटाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

Related Posts

हरिद्वार में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, रोडीबेलवाला क्षेत्र में चला नगर निगम का बुलडोजर

हरिद्वार।     नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में नगर निगम हरिद्वार द्वारा रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम…

निर्जला एकादशी स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दुः

हरिद्वार *निर्जला एकादशी स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा* निर्जला एकादशी स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर नगलाइमरती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *