नारी शक्ति महोत्सव के अवसर पर शत प्रतिशत मतदान हेतु किया प्रेरित

 

   हरिद्वार-आज जनपद हरिद्वार में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव के अवसर पर स्वीप टीम हरिद्वार द्वारा मतदान के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के स्वीप समन्वयक श्री आशुतोष भंडारी जी ने शत प्रतिशत मतदान की अपील की। नए एवं प्रथम बार मतदान करने वाली महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया, उन्हें मतदान के विषय में विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर स्वीप टीम के सदस्य डॉ. संतोष कुमार चमोला, श्री ललित मोहन जोशी, श्री धर्मवीर सिंह, श्री रवि कुमार आदि द्वारा आगंतुक महिलाओं एवं नारी शक्ति को मतदान से संबंधित मुदद्रित पंपलेट, कैलेंडर एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। मतदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए मनोनीत किए गए स्वीप आईकॉन श्रीमती वैशाली शर्मा, श्री रमेश भाटिया तथा दिव्यांग आईकॉन श्री मनोज कुमार जी द्वारा मतदाताओं के बीच जाकर महिलाओं को प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने की उद्देश्य से मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्वीप टीम द्वारा स्टॉल भी लगाई गई, जिसमें स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विविध गतिविधियों यथा पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली बनाने की प्रतियोगिता जागरूकता रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, मतदाता शपथ, मेहंदी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम के विषय में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। स्टॉल का अवलोकन करने वाले प्रत्येक आगंतुक की शत प्रतिशत मतदान से संबंधित जिज्ञासाओं को दूर करने का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त डा. संतोष कुमार चमोला ने अवगत कराया कि सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 में जनपद हरिद्वार द्वारा 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा गया है। प्रिंट मीडिया द्वारा भी विशिष्ट जानकारी प्राप्त की गई।

Related Posts

पिता की नशे की प्रवृत्ति से परिवार पर आया आर्थिक संकट; नियति की शिक्षा हुई बाधित जिला प्रसाशन बना सहारा

देहरादून दिनांक 21 मार्च 2026,ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10…

राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का आरम्भ

हरिद्वार एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की एनएसएस युनिट का आज से 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का शुभारम्भ वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में हुआ। शिविर का शुभारम्भ एनएसएस जिला समन्वयक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *