पतंजलि ने जीरो से शुरुआत करके ग्रामीण भारत और स्वदेशी का आदर्श मॉडल बनाया: श्री चरणजीत सिंह

हरिद्वार/10 फरवरी 2024

समृद्ध ग्राम (पतंजलि ट्रेनिंग सेंटर) में उत्तराखंड आजीविका मिशन के सहयोग से बेकरी उत्पाद एवं उद्योग प्रोत्साहन पर पाँच दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चरणजीत सिंह एडिशनल सेक्रेटरी, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा श्री आनंदस्वरूप जी (सी.ई.ओ, UKSRLM) के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर श्री चरणजीत सिंह जी ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी अपने प्रत्येक उद्बोधन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के समग्र उत्थान तथा आजीविका अभिवृद्धि हेतु बल देते हैं। उन्होंने पतंजलि द्वारा इस दिशा में किए हुए प्रयासों की बहुत सराहना की तथा इसे व्यापार संवर्धन एवं आजीविका सुधार हेतु एक आदर्श मॉडल बताया। ग़ौरतलब है कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में बिस्किट, ब्रेड, केक इत्यादि बनाने की ट्रेनिंग के साथ साथ उनकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग, मार्केटिंग सहित B POS ERP का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या में पतंजलि समूह के सह संस्थापक डॉ आचार्य बालकृष्ण जी ने भी एक उच्च स्तरीय मीटिंग में ग्राम उत्थान तथा व्यापार अभिवृद्धि हेतु ट्रेनिंग और समग्र प्रशिक्षण पर बल दिया। इस अवसर पर श्री आनन्दस्वरूप जी ने पतंजलि का धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरी टीम ने पतंजलि ग्रामोद्योग, फ़ूड पार्क तथा पतंजलि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर UKSRLM की टीम के साथ साथ पतंजलि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।  

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *