एचईसी कॉलेज के एनएसएस स्वंयसेवियों द्वारा स्वच्छता अभियान

 

हरिद्वार-आज एचएससी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा गंगा सेवा व स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम ऋषिकुल मैदान के निकट महर्षि कश्यप घाट पर हुआ। यह कार्यक्रम हरिद्वार राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ0 एसपी सिंह जी की दिशा निर्देश एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभी स्वंयसेवियों ने महर्षि कश्यप घाट पर घाट की साफ सफाई व आसपास बसने वाले निवासियों को गंगा स्वच्छता के संदर्भ में अवगत कराया गया और भविष्य में गंगा प्रदूषण न हो इस संदर्भ में सुझााव दिये। इस कार्यक्रम में संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह कला संकाय से शिक्षिका श्रीमती सारिका चौधरी एवं कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 सुशील कुमार मौजूद रहे। स्वच्छता संबंधी इस अभियान में लगभग 70 स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया तत्पश्चात इनके श्रमदान को देखते हुए जिला समन्वक डा0 सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी और इनके हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।

स्वंयसेवियों में मनन मल्होत्रा, प्रशांत शर्मा, कशिश, गोविन्द, वैष्णवी, अंशिका, ओमश्री, कनिका, इशिका, समृद्धि, पालकी, रूपा, रिया, शुभम शुक्ला, पंकज एवं सुघांशु आदि उपस्थित थे।  

Related Posts

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां की प्रथम वार्षिक पत्रिका “आरोहण” का विमोचन

हरिद्वार पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार की प्रथम वार्षिक विद्यालय पत्रिका “आरोहण” का गरिमामय वातावरण में विमोचन किया गया। यह पत्रिका विद्यालय की शैक्षणिक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *