बदलते वक्त की करवट और सिटी पेट्रोल का साथ – बस एक फोन कॉल और हरिद्वार पुलिस आपके पास

 

 

 हरिद्वार-उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परस्थितियों व अपराध एंव कानून व्यवस्था की दृष्टी से एक संवेदनशील राज्य है तथा किसी भी अपराध के घटित होने की स्थिति में पुलिस के स्तर पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही अपेक्षित होती है, जिसको दृष्टीगत रखते हुए प्रोफेशनल पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने के उदेश्य से एक नये प्रयोग के रुप में अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त सिटी पेट्रोल/ हाईवे पेट्रोल कार का उत्तराखण्ड में गठन किया गया है। जनपद हरिद्वार हेतु 13 सिटी पेट्रोल/ हाईवे पेट्रोल कार व 04 बुलेट मोटर साईकिल आवंटित हुई है जिनमें से 10 सिटी पेट्रोल कार व 04 बुलेट मोटर साईकिल जनपद को प्राप्त हो चुकी है। जिनको आज दिनांक 04-02-2022 को ड़ॉ योगेन्द्र सिंह रावत डी0आई0जी/एसएसपी हरिद्वार महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर से फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया। इन वाहनों का प्रयोग मुख्य रुप से किसी अपराध/ दुर्घटना /यातायात/ कानून व्यवस्था प्रभावित होने तथा 112 से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराना होगा। इन वाहनों में अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित निम्न उपकरण लगाये गये है जिनका उपयोग जनहित में निरन्तर किया जायेगा।

1-स्मॉल आर्म्स ,02 – बॉडी वार्न केमरा ,03 – लाठी,04- बॉड़ी प्रोटेक्ट्रर ,05-टार्च/ ड्रेगन लाईट 06 – हेलमेट ,07-फोल्ड़र स्टेचर ,08-फस्ट एण्ड़ बॉक्स ,09-वायलस सैट ,10-एम0डी0टी0।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में पंतद्वीप पार्किंग में आज दूसरे दिन भी जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान

  *हरिद्वार 20 जुलाई 2026* *जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में पंतद्वीप पार्किंग में आज दूसरे दिन भी जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान* *नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में…

सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर द्वारा आम सभा का सफल आयोजन

  हरिद्वार। सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) की आम सभा का आयोजन आज समिति के अध्यक्ष श्री उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सामुदायिक केन्द्र, फेस-3, शिवालिक नगर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *