एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन

 हरिद्वार-
एचईसी ग्रुप आॅफ इन्सटीटयूशन्स की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशिष्ट शिविर के पंचम दिवस पर स्वंयसेवियों द्वारा विद्या देवी मेमौरियल इंटर काॅलेज से ग्राम कटारपुर तक रक्तदान महादान का नारा लगाते हुए एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवियों द्वारा स्थानीय निवासियों को रक्तदान करने के लाभ, रक्तदान से राष्ट्र सेवा, रक्तदान महादान के बारे में बताते हुए, उनसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वेच्छित रक्तदान किये जानेे हेतु विनम्र आग्रह किया गया, साथ ही बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवियों द्वारा दिनांक 22 मार्च 2024 को कटारपुर स्थित विद्या देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज प्रांगण में प्रात 10 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद स्वंयसेवियों द्वारा ग्राम कटारपुर स्थित मंदिर व आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवियों में तनिष्क, प्रिया, अंजली, गरिमा, नेहा, प्रकृति, नितु, प्रियांशी, निधी, सृष्टि, एवं शक्षकों में मीनाक्षी सिंगल, दीपाली अग्रवाल, स्वप्निल शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा एवं उपभोक्ता जागरूकता के लिए यूपीसीएल सतर्क पी.सी. ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल”

  दिनांकः 10 जुलाई, 2026 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा एल-नीनो परिस्थितियों के कारण सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में केन्द्रीय…

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका

  *हरिद्वार, 10 जुलाई 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *