एचईसी कॉलेज में ‘अतिथि व्याख्यान‘ का आयोजन

 

हरिद्वार-आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में छात्रों के लिये अतिथी व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें श्री रोशन राणा, मैनेजर-मानव संसाधन, आईटीसी लिमिटेड को आमंत्रित किया गया। श्री रोशन राणा का स्वागत संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने पुष्प गुच्छ देकर किया। 

श्री राणा ने ‘दृष्टिकोण एवं व्यवहार ही सब कुछ है‘ विषय पर छात्रों को सम्बोधित किया एवं जीवन में तरक्की करने के लिय महत्वपूर्ण सुझााव दिये। उन्होंने कहा कि सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण रखने से बेहतर परिणाम और अधिक संतुष्टिदायक जीवन मिल सकता है। यह मानसिकता व्यक्तियों को बाधाओं को दूर करने की उनकी क्षमता में विश्वास के साथ चुनौतियों और अवसरों का समाना करने के लिये प्रोत्साहित करती है। कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने कहा कि श्री रोशन राणा जी ने छात्रों को जो उपयोगी टिप्स दिये वह छात्रों के लिये अपने जीवन में अपने उद्देश्यों या लक्ष्यों को प्राप्त करने में उपयोगी साबित होगें।
कॉलेज के निदेशक श्री विकास गुप्ता ने कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके कॉलेज में पधारने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा0 तृप्ति अग्रवाल, उमराव सिंह, रितु मोदी, रश्मि सक्सेना, स्वपनिल शर्मा, ललित जोशी, तारा सिंह, विनायक सुयाल, नुपुर गर्ग, सपना सकलानी उपस्थित रहे।  

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *