पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती को धूमधाम से मनाया जाये: जिलाधिकारी

दिनांक: 06 सितम्बर,2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की आगामी 10 सितम्बर,2023 को 135वीं जयन्ती मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी ने आगामी 10 सितम्बर,2023 को पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती मनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती का प्रमुख समारोह देवपुरा चौराहे के निकट स्थित पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त पार्क में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जायेगा, जहां पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् करते हुये उनके जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला जायेगा तथा प्रकृति के संरक्षणार्थ पौधारोपण भी किया जायेगा तत्पश्चात पूर्वाह्न 11.30 बजे ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिये कि पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती को पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया जाये तथा सभी कार्यालयाध्यक्ष तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि करते हुये उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला जाये।
श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि स्कूलों में ज्ञान-विज्ञान एवं निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट तथा सचिव रेडक्रास को ये भी निर्देश दिये कि जयन्ती के अवसर पर चिकित्सालयों, आश्रमों आदि में फलों का वितरण कराया जाये।
श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, एमएनए हरिद्वार एवं रूड़की, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत आदि को पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जयन्ती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत पूरे जनपद में डेंगू के खिलाफ-स्वच्छता का उपाय, डेंगू से बचाव, लार्वा को हटायें, डेंगू से मुक्ति पायें विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री दीपेन्द्र सिंह नेगी, पीडी श्री के0 एन0 तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रेमलाल, एसडीएम लक्सर श्री गोपाल सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0के0 गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार आज जिलाधिकारी/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं…

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *