जिलाधिकारी ने सामुदायिक केन्द्र में लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया-जिलाधिकारी

हरिद्वार  समाचार– जिलाधिकारी हरिद्वार  सी0 रविशंकर  ने आज सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-4 बी.एच.ई.एल. में चित्रकार  सुभाष चन्द्रा एवं  धर्मेन्द्र सिंह की पेण्टिंग प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चित्रकारों से कहा कि आप अपना हरिद्वार में ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोल सकते हैं, जिसमें आज के परिप्रेक्ष्य को देखते हुये आॅन लाइन क्लासेज की भी व्यवस्था होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने तथा अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिये आप सरकारी योजनाओं जैसे- मुद्रा लोन आदि की मदद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप पेण्टिंग प्रदर्शनी के लिये ऐसे स्थानों का चयन करें, जहां चित्रकारी से सम्बन्धित अधिक से अधिक आयोजन व गतिविधियां होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से आप अपनी चित्रकला को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकते हैं।
श्री सी0 रविशंकर ने सामुदायिक केन्द्र के हाल में लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। चित्रकार  सुभाष चन्द्रा ने जिलाधिकारी को अपनी पेण्टिंग के सम्बन्ध में बताते हुये कहा कि वे हर तरह की पेण्टिंग बनाते हैं। उन्होंने नाइफ पेण्टिंग के सम्बन्ध में बताया कि इसमें चित्र काफी आकर्षक दिखने के साथ ही उभरकर सामने आते हैं। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी में लगाये गये चित्रों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस मौके पर जिलाधिकारी को चित्रकार  सुभाष चन्द्रा एवं  धर्मेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी का आकर्षक चित्र भेंट किया, जिसकी जिलाधिकारी ने सराहना की तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रदर्शनी में चित्रकारों ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, गौतमबद्ध,   पण्डित जवाहरलाल नेहरू, डाॅ0 बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर,  इन्दिरा गांधी,  सोनिया गांधी,  राहुल गांधी,  कांशीराम,  पेरियार सहित विभिन्न विशिष्टजनों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया था।

Related Posts

आपदा की दृष्टिगत मानसून से पूर्व सभी विभाग अपने से सम्बन्धित तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए अपर जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 09 मई 2026* आपदा प्रबन्धन पूर्व तैयारी के दृष्टिगत अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता द्वारा मानसून सत्र से पूर्व आपदा न्यूनीकरण एवं नान एस०डी०आर०एफ० के तहत समस्त…

पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड देश में प्रथम – यूपीसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका

  ‘देहरादून उत्तराखण्ड राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में यूपीसीएल निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’’ के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *