केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल इकाई बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार, परिसर में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन

 

केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अभियान को नई रफ्तार देते हुए, आज अखिल भारतीय स्तर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

इस क्रम में हरिद्वार स्थित केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल इकाई भेल हरिद्वार में 25.07.2021 को सुबह 0900 बजे केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल परिसर में कमाण्डेन्ट श्री एस. डी. आर्य की अगुआई में इकाई के अधिकारियों, जवानों एवं महिलाओं व बच्चों के अलावा केवी-91 नाम के एनजीओ के सदस्यों ने वृहद वृक्षारोपण अभियान में बढ-चढ कर हिस्सा लिया।

सर्वप्रथम इकाई प्रभारी श्री सत्य देव आर्य द्वारा सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण व इसके संवर्धन तथा पालीथीन का प्रयोग न करने के लिये शपथ दिलाई गयी। इसके उपरांत केऔसुब के बल सदस्यों एवं उपस्थित जन-समूह द्वारा पारस्परिक भागीदारी से इस अभियान को सफल बनाते हुयेे केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल परिसर में विभिन्न प्रकार के 2000 पौधों को पूरे उत्साह के साथ रोपित किया गया। इस अवसर पर मुख्य जिला उद्यान अधिकारी हरिद्वार श्री नरेन्द्र यादव, उप कमाण्डेन्ट श्री दीपक कुमार, तथा अन्य अधिकारीगण एवं विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे

Related Posts

विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान

  *हरिद्वार 22 जुलाई 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में विद्यालय वाहनों के…

कांवड़ मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण कर 8 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी

  *हरिद्वार, 22 जुलाई 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ मेले के दौरान आमजन एवं श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *