जिलाधिकारी ने वनाग्नि की घटनाओं के दृष्टिगत वन विभाग के अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश।

देहरादून दिनांक 04 मई 2024 (जि.सू.का), जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने वर्तमान में कई स्थानों वनाग्नि की घटनाओं के दृष्टिगत वन विभाग के अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कहा कि वनाग्नि की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करें, जिससे आग को बेकाबू होने से रोका जा सके।  उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वनाग्नि नियंत्रण हेतु क्षेत्रवार बनाई टीमों को सक्रिय रखनें के निर्देश दिए। कहा कि सूचनाओं का आदान-प्रदान समय पर हो ताकि वनाग्नि को समय रहते नियंत्रण कर लिया जाए। उन्होंने जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को निर्देशित किया वनाग्नि की सूचना प्राप्त होते कन्ट्रोलरूम से सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय करते हुए त्वरित कार्यवाही की जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने/प्रभावी निंयत्रण हेतु राजस्व विभाग  अपने संसाधनों सहित तैयार रहे। साथ ही आग लगाने वाले तत्वों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

Related Posts

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी

दिनांक: 16 अप्रैल 2026 नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान आज भी निरंतर जारी रहा। आज यह अभियान विशेष रूप से गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *