सूर्य नमस्कार को दिनचर्या का हिस्सा बनाये – सत्यदेव आर्य

 

 हरिद्वार  –  नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत युवाओं की सहभागिता कार्यक्रम के तत्वावधान में सूर्य नमस्कार एवं स्वच्छता कार्यक्रम कराया गया।
मकर सक्रांति के महापर्व पर जिला युवा अधिकारी श्री हिमांशु सिंह जी के दिशा निर्देशन में माँ गंगा को निर्मल रखने के लिए परस्परम युवा मंडल एवं गंगा दूतों ने प्रातः सूर्य नमस्कार के साथ ही शहीद भगत सिंह घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गंगादूतों ने कचरे को गंगा से निकालकर कूड़ा दान में एकत्र कर दिया इस अवसर पर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को मां गंगा का महत्व बताते हुए जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह माँ गंगा को दूषित होने से बचाएं और स्नान के दौरान गंदगी न करें इसके लिए स्वंय जागरूक बने तभी माँ गंगा को हम स्वच्छ बना सकते हैं उन्होंने कहा कि आज इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से आम जनमानस तक यह संदेश पहुंचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
इस अभियान में सदक्ष, शांतनु प्रशस्त शर्मा ,शिवांश कौशिक, कुशाग्र शर्मा, राघव शर्मा, समर्थ विद्याकुल ,शांतनु पाराशर गंगादूत उपस्थित रहे।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *