विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधान सभा से संबंधित अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्त अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है-जिलाधिकारी

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया कि उत्तराखण्ड शासन, देहरादून द्वारा निर्गत अधिसूचना संख्या 424 दिनांक 02 अगस्त 2021 के अनुसार उत्तराखण्ड विधानसभा का वर्ष 2021 का द्वितीय सत्र दिनांक 23.08.2021 से दिनांक 27.08.2021 तक विधानसभा भवन, देहरादून में आहूत किया गया है।
उक्त अवधि में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधान सभा से संबंधित अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्त अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है। अतः विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत न किया जाए। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारी कार्यालय अवधि के उपरान्त भी मुख्यालय/दूरभाष पर अपनी उपस्थिति बनाये रखेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सके।
जनपद में तैनात समस्त अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया है कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यदि अपरिहार्य कारणों से मुख्यालय छोड़ा जाना अनिवार्य हो तो जिलाधिकारी की पुर्वानुमति अवश्व प्राप्त की ली जाए। आदेशों की अवहेलना किये जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts

आपदा की दृष्टिगत मानसून से पूर्व सभी विभाग अपने से सम्बन्धित तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए अपर जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 09 मई 2026* आपदा प्रबन्धन पूर्व तैयारी के दृष्टिगत अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता द्वारा मानसून सत्र से पूर्व आपदा न्यूनीकरण एवं नान एस०डी०आर०एफ० के तहत समस्त…

पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड देश में प्रथम – यूपीसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका

  ‘देहरादून उत्तराखण्ड राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में यूपीसीएल निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’’ के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *