विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिये शीघ्र होगा टास्क फोर्स का गठनः जिलाधिकारी

  हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी, श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को  बताया कि हरिद्वार जनपद में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उनकी गुणवत्ता के सम्बन्ध में बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिये जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी तथा तहसील स्तर पर एस0डी0एम0 की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस टास्क फोर्स में तकनीकी अभियन्ता तथा वित्त सेवा के अधिकारी को रखा जायेगा।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिन-जिन निर्माण कार्यों की शिकायतें प्राप्त होंगी, उनकी रेण्डम(क्रम रहित) जांच की जायेगी तथा मौके पर जाकर निर्माण कार्य का सत्यापन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस विभाग की गुणवत्ता आदि की शिकायत की जांच की जायेगी, उससे उस विभाग के अभियन्ता को पृथक रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि जांच में अगर निर्माण कार्य की गुणवत्ता आदि में कमी पाई जाती है, तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *