विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिये शीघ्र होगा टास्क फोर्स का गठनः जिलाधिकारी

  हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी, श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को  बताया कि हरिद्वार जनपद में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उनकी गुणवत्ता के सम्बन्ध में बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिये जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी तथा तहसील स्तर पर एस0डी0एम0 की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस टास्क फोर्स में तकनीकी अभियन्ता तथा वित्त सेवा के अधिकारी को रखा जायेगा।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिन-जिन निर्माण कार्यों की शिकायतें प्राप्त होंगी, उनकी रेण्डम(क्रम रहित) जांच की जायेगी तथा मौके पर जाकर निर्माण कार्य का सत्यापन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस विभाग की गुणवत्ता आदि की शिकायत की जांच की जायेगी, उससे उस विभाग के अभियन्ता को पृथक रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि जांच में अगर निर्माण कार्य की गुणवत्ता आदि में कमी पाई जाती है, तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर मैदान में जाए नवनियुक्त पदाधिकारी : स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। भाजपा के मोर्चो के नवनियुक्त पदाधिकारियो का वेद मंदिर आश्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने सभी को मिशन 2027 के लिए जुटने…

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में

देहरादून आज मुख्यमंत्री आवास देहरादून में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा सरकार के जनसेवा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *