एनएसएस शिविर में रक्तदान शिविर का आयोजन

दिनांक 26.03.2026   हरिद्वार

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन्स, हरिद्वार की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशिष्ट शिविर के छठवें दिन स्वंयसेवियों द्वारा रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया गया। रक्त शिविर का आयोजन जनता चैरिटेबल ब्लड सैंटर के सौजन्य से वात्सल्य वाटिका बहादराबाद में प्रातः दस बजे से प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर स्वंयसेवियों सहित कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह, शिक्षकगण व ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों में रक्तदान किया। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि रक्तदान शिविर में 30 युनिट रक्तदान किया गया। जनता चैरिटेबल ब्लड सैंटर की ओर से श्री दीक्षित सैनी जी अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे।
इस शिविर में स्वंयसेवियों के साथ शशांक, योगराज सिंह, रमाकान्त पाल, मनीष शर्मा, अशोक कुमार आदि शिक्षकगण ने रक्तदान किया।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *