अलीपुर छात्रावास में हवन कर बनाया बसंत उत्सव ।

 

आज दिनांक 14 फरवरी 2024 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में मां सरस्वती का अवतरण दिवस धूमधाम से बनाया गया । छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल ने बताया कि आज बसंत पंचमी के अवसर पर छात्रावास में हवन के साथ साथ आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे छात्रावास के समस्त छात्रों द्वारा आहुति दी गई। छात्रावास के छात्रों में बसंत पंचमी का उत्साह इतना था कि वो प्रातः जल्दी उठ कर तैयार हो गए और छात्रावास के आयोजन स्थल को रंगोली व गुब्बारों से सजा गया ।इस अवसर पर छात्रों द्वारा ज्ञान, संगीत व बुद्धि की देवी मां सरस्वती का गुणगान करते हुए सुंदर सुंदर प्रस्तुति दी और मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। छात्रों द्वारा अपने गुरुओं व बड़ों के चरण स्पर्श कर आर्शीवाद भी प्राप्त किया गया। हवन व आशिर्वाद के पश्चात छात्रावास में सभी ने पतंगबाजी का आनंद भी उठाया गया। इस अवसर पर हवन में आहुति देने हेतु समाजसेवी राकेश शर्मा, बबली शर्मा, जागृति शर्मा, पूनम कपिल, प्रथम फाउंडेशन से लक्ष्मी शर्मा, कुलदीप व उपस्थित अभिभावक सहित छात्रावास स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे । हवन कराने में आचार्य संजीव आजाद का सरहानीय योगदान रहा । आयोजन को सफल बनाने में छात्रावास स्टाफ नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, चंद्रकिरण, मुकेश चंद्र, हरिओम, रुस्तम का योगदान रहा ।

Related Posts

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी

दिनांक: 16 अप्रैल 2026 नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान आज भी निरंतर जारी रहा। आज यह अभियान विशेष रूप से गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *