आईजी गढवाल अपराध समीक्षा के लिए औचक पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार

आज दिनांक 14-11-2023 को आईजी गढ़वाल श्री करण सिंह नगन्याल द्वारा हरिद्वार पहुंचकर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में जनपद के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के साथ जनपद की अपराध समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नसीहत दी कि चोरी, डकैती, मर्डर आदि घटनाओं से जुड़े मामलों में विशेष सतर्क दृष्टि रखते हुए समय रहते विधिक कार्रवाई करें।

अपराधी शीतकाल में कोहरे का फायदा उठाते हुए अधिक सक्रिय रहते हैं। इसके दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल में सघन चैकिंग अभियान चलाएं तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही अमल में लाएं।

रात्रि गश्त में नियुक्त कर्मचारियों को ब्रीफ करने के उपरांत शस्त्र, टॉर्च सहित रवाना किया जाए तथा नाइट ऑफिसर निरंतर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर गश्त एवं चेतक को प्रॉपर तरीके से चैक करे। हाइवे पैट्रॉलिंग पर नियुक्त वाहनों में पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नियुक्त किए जाएं।

Related Posts

रेड अलर्ट को लेकर नगर निगम हरिद्वार अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

  हरिद्वार, 19 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार के स्वच्छता सेल कार्यालय में रविवार को नगर आयुक्त श्री…

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

  *हरिद्वार 19 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *