गुरुकुल कांगड़ी बिजली घर पानी में

हरिद्वार- हरिद्वार एनएच 58 पर गुरुकुल कांगड़ी के सामने बिजली घर है जिसमें बारिश होने के तुरंत बाद पानी भर जाता है पानी इतना भरता है कि आसपास के क्षेत्र के बिजली गुम हो जाती है बिजली विभाग पहले पंप से पानी निकालते हैं उसके बाद मशीनें सही कर कहीं सप्लाई शुरू की जाती है जिससे आसपास क्षेत्र वासियों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है हरिद्वार में इस समय कावड़ चरम सीमा पर है हर रोज तेज बारिश भी जारी है जिसके चलते शुभम विहार द्वारिका विहार निवासी लाइट की परेशानी झेलते हैं और लाइट की वजह से पिछले 3 दिन से पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई है जल संस्थान के पदाधिकारी बताते हैं की लाइट ना होने के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहा है कुछ भी हो समस्या तो आमजन को झेलनी पड़ती है बिजली घर हाईवे बनने के बाद झील में है यह तो अधिकारियों को पहले से ही पता था लेकिन इसके पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए जिसका खामियाजा आज विद्युत विभाग के अधिकारी और क्षेत्रवासियों को झेलना पड़ रहा है

Related Posts

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से

  *हरिद्वार 25 मई 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *