सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

हरिद्वार: वादकारीगण को सस्ता सुलभ एवं शीघ्र न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिकन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी, 2023 को हरिद्वार रूडकी एवं लक्सर स्थित न्यायालयों में किया जायेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देते हुए सचिव/वरिष्ठ सिविल जज अभय सिंह ने बताया कि इसमें फौजदारी के शमनीय वाद, 138 एन.आई.एक्ट वाद, बैंक धन वसूली वाद, मोटर, दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम बाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान सम्बन्धी वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण बाद, वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित सर्विस मामले राजस्व एवं अन्य प्रकृति के सिविल वाद, जिनमें सुलह-समझौता वार्ता द्वारा वाद का निस्तारण संभव हो, निस्तारण हेतु रखा जायेगा।
अतः जो कोई भी वादकारी अपना वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहता है, वह सम्बन्धित न्यायालय में जहाँ पर उसका बाद लंबित है, प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने वाद को निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत करवा सकता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सचिव अभय सिंह ने अपील की है कि वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ उठायें और अपने वादों को आपसी सुलह समझौता वार्ता द्वारा अंतिम रूप से निष्पादित कराये क्योंकि राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाये गये वाद की आगे किसी न्यायालय में अपील दायर नहीं की जा सकती, क्योंकि राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद को अंतिम रूप से निर्णित किया जाता है।
————–

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *