नैनीताल जिले के भ्रमण पर पंहुचे उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत

नैनीताल 24 जून 2025 

नैनीताल जिले के भ्रमण पर पंहुचे उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने मंगलवार को भूस्खलन प्रभावित बलियानाला क्षेत्र में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि ट्रीटमेंट कार्य समय से पूर्ण किए जाएं । अधिक संवेदनशील स्थलों बरसात के दौरान सुरक्षा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री द्वारा गतिमान कार्यों की विभित्र बेंच पर
जाकर विभिन्न कार्यों का बारिकी से निरिक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से परियोजना के तहत सभी कार्य सुरक्षात्मक तरीके से करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के ए ई सुमित कुमार ने बताया कि बलियानाला में सिचांई विभाग द्वारा सुरक्षा के कार्य प्रगति में है। जिसकी तीन साल की कार्य अवधि है। कुछ कार्यों में डीपीआर संशोधित की गई है। कार्य आवश्यकतानुसार योजना की लागत जो पूर्व में 177.91 करोड़ थी और बढ़कर 298.93 करोड़ हो गई।
शिक्षा मंत्री ने प्रभावित लोगों को विस्थापन के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी मुलाक़ात की।
उन्होंने कहा कि ट्रीटमेंट कार्य के दौरान आबादी वाले इलाके प्रभावित नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए संबंधित विभाग तकनीकी एजेंसी के सुझाव के अनुरूप कार्य करने के आदेश दिए । इस दौरान उप जिलाधिकारी नवाजिस खलिक, मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की आदि मौजूद रहे।

Related Posts

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 ऑटो/विक्रम एवं 10 ई-रिक्शा सीज, 30 वाहनों के चालान

*हरिद्वार, 12 जून 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *