विद्यालय में आयोजित किया गया स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर

हरिद्वार 

राष्ट्रीय बालिका किशोरी स्वास्थ्य योजना (आरबीएसके) के अंतर्गत सीएससी लक्सर के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुंडा खेड़ा कला के परिसर में स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया गयाI शिविर का शुभारंभ करते हुए विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया की कुछ छात्र-छात्राओं में एनीमिया के प्रारंभिक लक्षण दृष्टिगत हुए I ऐसी छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत रूप से स्वास्थ्य एवं जागरूकता संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गईI इसके साथ ही राष्ट्रीय बालिका स्वास्थ्य किशोरी योजना के समन्वयक श्री अरविंद द्वारा बालिकाओं को किशोरावस्था में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं स्वच्छता विषयक जानकारी दी गईI तत्पश्चात द्वितीय सत्र में उनके द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्रों को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन के विषय में विस्तार से बताया गयाI इसके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की विशेषज्ञों की टीम में डॉ दुष्यंत चौधरी चिकित्सा अधिकारी, डॉ. फरहत अंसारी चिकित्सा अधिकारी, श्री चंद्र मोहन फार्मेसी अधिकारी तथा श्री अरविंद आरबीएस के काउंसलर उपस्थित रहे I डॉ संतोष कुमार चमोला द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषयक व्यापक जानकारी देते हुए किशोरावस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई I डॉ दुष्यंत चौधरी ने छात्र-छात्राओं की हिमोग्लोबिन में पाई गई कर्मियों के आधार पर अपने खान-पान तथा दिनचर्या में आवश्यक सुधार हेतु सुझाव दिएI कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार यादव ने आगंतुक विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया साथ ही अवगत कराया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का नियमित आयोजन छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में लाभकारी रहेगा I विद्यालय में बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती गीता रानी ने समस्त आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया I कार्यक्रम के दौरान श्री विनोद कुमार यादव, श्री सुभाष त्यागी, श्री अनवारुल हुसैन, श्रीमती गीता रानी, श्रीमती सुषमा, श्री तेजपाल सिंह, डॉ नीतू रस्तोगी, श्री संजीव कुमार, श्री हरेंद्र रावत श्री ब्रह्मपाल सिंह मोहम्मद जावेद आदि उपस्थित रहेI

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “एक शाम शहीदों के नाम” समारोह का आयोजन

  शिवालिक नगर, हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) द्वारा सामुदायिक केन्द्र फेस-3, शिवालिक नगर में देश के…

जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  *हरिद्वार,15 अगस्त 2026* जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *