छात्रावास में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

 

 हरिद्वार-आज दिनांक 1 दिसंबर 2024 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में छात्रों के स्वास्थ जांच हेतु एक शिविर आयोजित किया गया । छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल ने बताया कि छात्रावास के बच्चों को त्वचा संबंधी समस्या हो रही थीं जिस हेतु हरिद्वार के जानेमाने डॉक्टर यतींद्र नाग्यान को बच्चों को जांच हेतु निवेदन किया गया जो डॉक्टर साहब ने स्वीकार किया । इस अवसर पर डॉक्टर नाग्यान ने बताया कि छात्रावास के बच्चों को खुजली आदि की समस्या थीं । आज के स्वास्थ्य जांच शिविर में 45 बच्चों की त्वचा संबंधी जांच कर दवाई दी गई, बच्चों को साफ सफाई हेतु भी जागरूक किया गया । जिससे वो भविष्य में इस तरह की समस्या से बचें रहें। वार्डन एवं छात्रावास स्टाफ द्वारा डॉक्टर यतींद्र नाग्यान का आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर छात्रों के साथ साथ छात्रावास के स्टाफ से नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, ईशा धीमान, निशा, विनोद कुमार, रामकुमार, हरिओम, शिवम्, मुकेश आदि उपस्थित रहें।

Related Posts

बिना वैध लाइसेंस संचालित खाद्य निर्माण इकाइयों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

  *हरिद्वार, 15 जुलाई 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में तथा गुप्त सूचना के आधार पर, अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मण्डल आर. एस.…

हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया 11 लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ,

  देहरादून, 15 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की समृद्ध पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *