वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में खोए हुए बच्चों को अपनों से मिलाती हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार 

दिनांक 20/02/25 को हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र से 12 वर्षीय बालक को रेस्क्यू किया गया। वह अपने घर से बिना बताए ट्रेन से हरिद्वार आ गया था। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे बाल कल्याण समिति के खुला आश्रय गृह, कनखल में रखा गया।

बालक से पूछताछ में उसके पिता का मोबाइल नंबर मिला। संपर्क करने पर पता चला कि वह 18/02/25 से लापता था। परिवार ने उसे हर जगह खोजा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। सूचना मिलते ही पिता और बुआ तुरंत हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

दिनांक 21/02/25 को बालक को बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उचित काउंसलिंग के बाद उसे पिता नरेंद्र शर्मा और बुआ सीमा शर्मा निवासी ग्राम डोला थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत उत्तर प्रदेश के सुपुर्द कर दिया गया।

बालक के परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस और हरिद्वार AHTU का आभार व्यक्त किया। इस तरह एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक परिवार की खुशियां लौटाई।

टीम:
1. हैका0 राकेश कुमार
2. म0हेका0 बिनीता सेमवाल
3. का0 मुकेश कुमार
4. का0 जयराज भंडारी

Related Posts

बिना वैध लाइसेंस संचालित खाद्य निर्माण इकाइयों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

  *हरिद्वार, 15 जुलाई 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में तथा गुप्त सूचना के आधार पर, अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मण्डल आर. एस.…

हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया 11 लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ,

  देहरादून, 15 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की समृद्ध पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *