NEET परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

 पुलिस  हरिद्वार 

 

दिनांक 04/05/25 को होने वाली NEET परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आज दिनांक 03/05/25 को परीक्षा ड्यूटी में लगे फोर्स को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में ब्रीफ किया गया।

सुरक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रो को 5 जोन एवं 9 सेक्टर में विभाजित करते हुए एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा को नोडल अधिकारी किया गया नियुक्त किया गया है।

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात करने के साथ साथ समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा के दौरान भ्रमण शील रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रत्येक पुलिसकर्मी निर्धारित समय पर अपने अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच जाएगे।

पुलिस बल अपने अधिकार क्षेत्र के अंदर परीक्षा केंद्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखेंगे।

उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगभग 200 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Posts

प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने की कड़ी कार्यवाही-तत्काल प्रभाव से अवर अभियन्ता निलम्बित

  दिनांकः 17 अगस्त, 2026 दिनांक 16 अगस्त, 2026 की शाम को खदरी ग्रामसभा में तेज वर्षा के बीच टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला…

कुंभ से पहले बदल रही हरिद्वार की तस्वीर, निर्माण कार्यों में तेजी के मेलाधिकारी ने दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 17 अगस्त 2026* आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार के प्रमुख मार्गों, पुलों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *