राजकीय पेंशनर्स कल मंगलवार को सिटी मेजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे

हरिद्वार।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के राजकीय पेंशनर्स कल मंगलवार को सिटी मेजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधान मंत्री और दोनों प्रदेशों के मुख्य मंत्रियों को ज्ञापन भेजेंगे।
पेंसनर्स की मीटिंग में लिए गए फैसले के अनुसार प्रदर्शन कार्यक्रम की सूचना जिला प्रशासन को पत्र लिखकर दे दीगई है।
जिलाधिकारी को सम्बोधित और नगर मजिस्ट्रेट सहित पेंशनर्स को पृष्ठांकित पत्र में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड राजकीय पेंशनर्स समन्वित मंच के मुख्य संयोजक जे पी चाहर ने मंगलवार 22 अप्रेल को सुवह साढ़े दस बजे पुरानी कचहरी स्थित नगर मेजिस्ट्रेट दफ्तर पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने और उसके बाद साढ़े ग्यारह बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की सूचना साझा की है। चाहर ने बताया प्रदर्शन के बीच सभा में ज्ञापन के मांगपत्र को पढ़कर सुनाया जाएगा और आगे के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। पत्र में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील पेंशनर्स से की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पेंशनर्स किसी भी परिस्थिति में आपना अहित नहीं होने देंगे और भविष्य में जोरदार आंदोलन के लिए पेंशनर्स को जागरूक कर संगठनों को सक्रिय करेंगे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए गत दिवस हुई समीक्षा बैठक के बाद आर के जोशी, ललित चंद पाण्डेय, बी पी चौहान, अतर सिंह, रामवीर सिंह, वीर सिंह, बी पी सिंह सैनी, अतर सिंह, मधु सिंह, पवन कुमारी, गीता शर्मा, विनोद कुमार आदि ने पेंशनर से सम्पर्क अभियान चलाया।

Related Posts

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  *हरिद्वार 28 जून 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम”में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश…

एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण*

  *हरिद्वार, 28 जून 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *