एचईसी कॉलेज में ‘गरबा उत्सव‘ की धूम

दिनांक- 25.09.2025

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर ‘गरबा ईव-2025 -स्टिक टू डांस‘ का आयोजन ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा भव्य रूप से किया गया, । कार्यक्रम की शुरूआत मॉ दुर्गा की आरती के साथ हुई, जिसमें पूजा नृत्य में कशिश, दीपक, वंश, दिव्यांश, शिवांग, प्रतीक, एश्वर्य व सोनाक्षी आदि ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम नवदुर्गा के पावन अवसर पर आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देना था। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने कहा ऐसे कार्यक्रम हमारी संस्कृति से जुडे रहने का भी एक माध्यम है। संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी को अपनी शुभकॉमनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन रितु मोदी व वैष्णवी ने किया। जिसके बाद रंग-बिरंगे परिधानो में सजे कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने पारम्परिक गरबा और डांडिया रास में हिस्सा लिया। आयोजन पंडाल को संुदर रोशनियों व फूलों से सजाया गया ओर संगीत की धुनों पर छात्रों ने गरबा किया जिसमें छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था।

इस आयोजन में उमराव सिंह, ललित जोशी, दीपशिखा बोहरा, सपना सकलानी, डा0 पूजा मिश्रा, डा0 तनु चन्द्रा, तारा सिंह, सुनीति त्यागी, वन्दना, गौरव, अशोक, कुमारप्रीत, डा0 निधी, रश्मि, अकांक्षा, पूजा, राजा मनीष आदि शिक्षक व स्टॉफगण शामिल रहे।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *