स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को शॉल एवं पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया

 

*दिनांक 14 अगस्त 2026*

देश के स्वतंत्रता संग्राम सैनियों तथा शहीदों की याद में कोतवाली हरिद्वार के सामने भल्ला पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया तथा देश के अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।
शहीद दिवस कार्यक्रम में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन् करते हुये जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद श्री जगदीश वत्स का स्मरण करते हुये कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान देश को आजादी दिलाने के लिये काफी संघर्षों का सामना किया। उनके इस बलिदान को सदेव स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देश के अमर शहीद व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा, जिनके बलिदान के फलस्वरूप ही हमे आज़ादी मिली है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पूर्ण विवरण एवं स्पष्ट इतिहास होना चाहिए जिससे कि भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में सही जानकारी उपलब्ध हो सके, जिसके लिए उन्होंने नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा । उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है,जिसके लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करना है।
उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों का बहुत सहयोग रहा है तथा कई लोगों द्वारा ट्रैफिक कार्यों में भी सहयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ जैसा बड़ा आयोजन सभी के सहयोग एवं सुझाव से संभव हुआ है तथा आगामी कुंभ मेले को भी सभी के सुझाव शामिल करते हुए कुंभ मेले को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग से सफल आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर गोपाल नारसन ने कहा कि  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है तथा उनके पराक्रम एवं उनकी जीवनी के संबंध में पाठ्यक्रम में सम्मिलित होना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की त्याग,बलिदान एवं  उनके संघर्षों की जानकारी उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर मुरली मनोहर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने आजादी दिलाने एवं उनके त्याग और संघर्ष के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो/उनके परिजनों एवं आश्रितों भारत भूषण, मुरली मनोहर, गोपाल नारसन ,अनिल गिरी, मुकेश त्यागी, सुनील जोशी, बाल किशन कोरी, श्याम सुंदर सचदेवा, राजन कौशिक, रविंद्र शर्मा,शशि,सुनीता त्यागी ,रीता गुलाटी, सुरेंद्र कुमार सैनी, नवीन शरण निश्चल,विशाल अग्रवाल ,पार्षद हिमांशु गुप्ता, आदि को शॉल एवं पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंच का कुशल संचालन सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी ने किया।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन  सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) पर यूपीसीएल में दो मिनट का मौन

  दिनांकः 14 अगस्त, 2026 आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को यूपीसीएल मुख्यालय, देहरादून के प्रांगण में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) के अवसर पर दो मिनट…

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को दे रहा नया आयाम

  *हरिद्वार, 14 अगस्त 2026* उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत विभाजन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *