विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) पर यूपीसीएल में दो मिनट का मौन

 

दिनांकः 14 अगस्त, 2026

आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को यूपीसीएल मुख्यालय, देहरादून के प्रांगण में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) के अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान विस्थापित एवं प्रभावित हुए लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा एवं बलिदान को स्मरण करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन रखकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों एवं कष्टों को याद किया गया।

इस अवसर पर श्री पी.सी ध्यानी, प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल भी उपस्थित रहे जहाँ इस विभीषीका के पीडितों हेतु दो मिनट के मौन में सहभागिता की। उन्होंने विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इस दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर आज यूपीसीएल में अधिकारियो एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न खोल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में शतरंज, कैरम एवं टेबल टेनिस शामिल रहे, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सौहार्द, टीम भावना एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

प्रबंध निदेशक महोदय ने खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियो का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यस्थल पर खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम में यूपीसीएल के अधीशासी निदेशक (मा०सं०) श्री आर.जे. मलिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सहभागिता की।

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को दे रहा नया आयाम

  *हरिद्वार, 14 अगस्त 2026* उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत विभाजन की…

अमर शहीद जगदीश वत्स को श्रद्धांजलि, नवंबर में भव्य एलुमनाई मीट के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा

हरिद्वार। पंडित महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *