एचईसी कॉलेज में विदाई समारोह ‘मैजिकल मुमैन्टस-2026‘ का आयोजन

दिनांक-03.05.2026

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में मैनेजमैन्ट, वाणिज्य, कला एवं मानविकी, कम्प्यूटर साईंस एवं विज्ञान विभाग के छात्रों के लिये विदाई समारोह ‘मैजिकल मुमैन्टस-2026‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल द्वारा मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि विदाई समारोह छात्रों के जीवन का एक भावनात्मक और यादगार अवसर होता है। कार्यक्रम का संचालन शिवानी चिटकारिया एवं डा0 दीपिका संगतानी व वैष्णवी झा ने किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम जैसे नृत्य, गीत, नाटक हास्य प्रस्तुतियों से माहौल का आनंदमय बना दिया। सर्वप्रथम कल्चरल क्लब से वैष्णवी श्रीवास्तव ने गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुति दी। अनीशा, मुस्कान, सुकृति द्वारा बॉलीवुड थीम पर ग्रुप उांस प्रस्तुत किया। नगशीता व वाहिनी ने रेट्र्ो थीम गानों पर प्रस्तुति कर समा बांध दिया। हिमानी, ने गढवाली डांस व अमन, रितुु बिष्ट, वंश, दीपक, प्रगति, रिति ने धमाकेदार डांस कर सभी को झुमने पर मजबूर कर दिया। सोनाक्षी, महीमा, कशिश व वैष्णवी ने रैट्र्ो सांग पर नृत्य पर समां बांधा।
सिनियर्स छात्रों ने कॉलेज में अपने अनुभव, संघर्ष, दोस्ती, शिक्षकों के मार्गदर्शन और कॉलेज की दिनों की यादों को सबके साथ साझा किया।
निर्णायक मण्डल द्वारा मिस्टर फेयरवेल नितिन, मिस फेयरवैल सोनाक्षी, मिस्टर पर्सनैलिटी कृष्णा, मिस पर्सनैलिटी महिमा, मिस्टर स्टॉईल आईकॉन अंशुल, मिस स्टॉईल आईकॉन खुशी, मिस्टर टैलेन्टेड रवि जोशी, मिस टेलेन्टेड यशवी विरमानी, मिस्टर एर्नजटिक अमन चौहान, मिस एर्नजैटिक कशिश दत्ता, को खिताब से नवाजा। प्राईड ऑफ एचईसी अवार्ड यश लाम्बा, संजना, पारस रावत, प्रीति, अनामिका, रितिक राणा एवं मुस्कान वर्मा को दिया गया। प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने सिनियर्स छात्रों के योगदान और उनके कॉलेज जीवन की उपलिब्धयों का उल्लेख किया और उनके उज्जवल भविष्य की कॉमना की।  
इस आयोजन में छात्रों के साथ उमराव सिंह, ललित जोशी, डा0 तुन चन्द्रा, उा0 निधी वर्मा, डा0 निधी जोशी, सपना सकलानी, सुनीति त्यागी, दीपाली, वन्दना सैनी, मनीष, अशोक, शशांक, सायना वाधवा, विरेन्दर सिंह, योगराज, रूपा बिश्नाई, अंजली आदि शिक्षिकांए उपस्थित रही।

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “एक शाम शहीदों के नाम” समारोह का आयोजन

  शिवालिक नगर, हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) द्वारा सामुदायिक केन्द्र फेस-3, शिवालिक नगर में देश के…

जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  *हरिद्वार,15 अगस्त 2026* जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *