हरिद्वार में चला व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान, 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए

 

हरिद्वार, 03 जून 2026। जिलाधिकारी हरिद्वार एवं नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में आज नगर निगम हरिद्वार तथा जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ललतारो पुल से अपर रोड तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मार्ग एवं नालियों पर किए गए 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।  

अभियान के दौरान कुछ स्थानीय व्यापारियों द्वारा कार्यवाही में गत्यवरोध उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस प्रशासन के सहयोग से अभियान को सफलतापूर्वक जारी रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पूर्ण की गई।

नगर निगम एवं प्रशासन की ओर से सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में नाली के ऊपर अथवा नाली की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान, निर्माण सामग्री अथवा व्यावसायिक सामग्री रखी जाती है तो उसे तत्काल जब्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बार-बार अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट श्री हरगिरी, उपजिलाधिकारी श्री योगेश मेहरा, उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, सफाई निरीक्षक श्री धीरेंद्र सेमवाल, पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Posts

एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा ई-रिक्शाओं की औचक जांच, ओवरचार्जिंग एवं ओवरलोडिंग पर तीन ई-रिक्शा सीज

  *हरिद्वार, 10 जून 2026* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की…

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *