चार राज्यों में पूर्व सैनिकों को मिली अतिरिक्त नौकरी का अवसर – उपनल एमडी ने विभागीय मंत्री को दी जानकारी

 

देहरादून, 27 सितम्बर। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जे०एन०एस० बिष्ट (से.नि.) ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी को एक बैठक के दौरान अवगत कराया कि पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार अवसरों का दायरा और विस्तृत हो गया है। उन्होंने बताया कि डीजीआर (डायरेक्टोरेट जनरल रीसैटलमेंट) द्वारा चार राज्यों – मणिपुर, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली में अतिरिक्त कॉन्ट्रैक्ट स्वीकृत किए गए हैं।

ब्रिगेडियर बिष्ट ने जानकारी दी कि इन कॉन्ट्रैक्ट्स से पूर्व सैनिकों को अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे और उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उपनल लगातार यह सुनिश्चित करने के प्रयास में है कि राज्य और देशभर में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूर्व सैनिकों के हित में एक सराहनीय कदम है, जिससे उन्हें बेहतर भविष्य और सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि.) निधि बधानी भी उपस्थित रहीं।

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “एक शाम शहीदों के नाम” समारोह का आयोजन

  शिवालिक नगर, हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) द्वारा सामुदायिक केन्द्र फेस-3, शिवालिक नगर में देश के…

जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  *हरिद्वार,15 अगस्त 2026* जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *