हरिद्वार

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कला में आज कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गयाI कार्यशाला का संचालन करते हुए डॉ संतोष कुमार चमोला ने बताया की सही करियर का चुनाव बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक होता हैI कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता
प्रोफेसर सौरव सोम , अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपाल, श्री विनोद कुमार यादव, प्रधानाचार्य, डॉ दीपक दीक्षित, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन हरिद्वार, श्री कृष्ण कुमार, श्रीमती सुषमा, श्रीमती गीता एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ संतोष कुमार चमोला ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया Iअपने उद्बोधन में प्रोफेसर सौरव सोम ने बताया सफल भविष्य के लिए जरूरी है कुशल समय प्रबंधनI अतः हमें सबसे पहले इस बात का निर्धारण करना होगा कि भविष्य में क्या करना चाहते हैं अर्थात हमारा लक्ष्य क्या हैI भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने के उपरांत हमें उसके लिए कुशल समय प्रबंधन करना होगा तथा उसकी एक विस्तृत कार्य योजना का निर्माण करना होगाI वर्तमान परिवेश में नए-नए करियर के स्वरूप उभर रहे हैंI ऐसी दशा में हमें अपने आप को उनके अनुरूप तैयार करना होगाI उनके द्वारा अपने वक्तव्य के दौरान विभिन्न प्रकार की आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से विषय से जोड़ने का प्रयास किया गया I इसके अतिरिक्त कक्षा 11 में 12 में ध्यान रखना छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा के अनुरूप कैरियर चुनाव हेतु बेहतर विकल्प एवं इसकी विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की गई I डॉ दीपक दीक्षित ने बताया की जरूरी नहीं कि जो भीड़ कह रही है वही किया जाए आपको लगता है कि आप किसी क्षेत्र विशेष में सर्वोत्तम कर सकते हैं तो आप उसके अनुरूप कार्य योजना बनाएं i वर्तमान परिपेक्ष में पूर्व संचालित विषयों की अतिरिक्त अनेक नई वैकल्पिक विषय बेहतर करियर विकल्प बन सकते हैं I विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने बताया पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से कक्षा 11 एवं 12 में अध्यनरत छात्राओं को बेहतर भविष्य के चयन के लिए जागरूक किया जाता है I कार्यक्रम समन्वयक डॉ संतोष कुमार चमोला ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष में शिक्षा के साथ-साथ व्यवसाय तथा बेहतर भविष्य के बारे में सूचना नितांत आवश्यक है तथा इसके लिए सबसे पहले करियर का चुनाव तत्पश्चात उसको प्राप्त करने के लिए विस्तृत कार्य योजना का निर्माण किया जाना नितांत जरूरी है तथा उसके लिए निरंतर अध्ययन तथा समय प्रबंधन की आवश्यकता होती है I कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कक्षा 12 की छात्र-छात्राओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए तथा अवगत कराया कि विद्यालय में संचालित कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यशालाओं के माध्यम से हमें बेहतर करियर विकल्प चुनाव की जानकारी उपलब्ध हो रही है I विद्यालय के सकारात्मक प्रयास के लिए हम सभी विद्यालय प्रबंधन के आभारी हैं I इस दौरान श्रीमती सुषमा, श्री कृष्ण कुमार, श्रीमती गीता रानी, श्री तेजपाल सिंह, डॉ नीतू, श्रीमती रीता चौधरी, मोहम्मद शाहज़ेब, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद नौशाद, श्रीमती पूनम आदि उपस्थित रहेI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *