हर की पैड़ी क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, संस्थाओं को सफाई कर्मी बढ़ाने के निर्देश

 

हरिद्वार, 5 दिसंबर 2025।
हर की पैड़ी क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (IAS) ने आज विभिन्न घाटों का औचक निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने घंटाघर मालवीय दीप, नाई घाट, सुभाष घाट, गऊ घाट सहित प्रमुख घाटों पर सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन और भीड़ व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश

सुभाष घाट पर सफाई का कार्य देख रही सेवा संस्थान को सफाई कर्मियों की संख्या तत्काल बढ़ाने के निर्देश।

नई घाट पर सफाई देख रही संस्था स्काउट गाइड को भी जनबल बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।

मुख्य सफाई निरीक्षक श्री अर्जुन चौधरी को घाट क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण कर सामान बेचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के आदेश।

घाट क्षेत्र में पर्याप्त बैरिकेडिंग लगाने, भीड़ प्रबंधन सुधारने तथा हर एंट्री प्वाइंट पर नगर निगम कर्मचारी तैनात करने के निर्देश।

संपूर्ण क्षेत्र के अपशिष्ट प्रबंधन सिस्टम का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने अधिक प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नई कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

निरीक्षण के उपरांत नगर आयुक्त ने कहा:
“हर की पैड़ी हरिद्वार की पहचान है। यहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए स्वच्छता और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार्य नहीं है। जिन संस्थाओं को सफाई कार्य सौंपा गया है, उनसे अपेक्षा है कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करें। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त जनबल लगाना अनिवार्य है। नगर निगम पूरी गंभीरता के साथ घाट क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस दौरान उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री अर्जुन चौधरी, तथा सफाई नायक कपिल एवं अशोक उपस्थित रहे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *