एचईसी कॉलेज के छात्रों का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण

दिनांक- 26.09.2025

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के कला एवं मानविकी विभाग के बी.ए प्रथम सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं ने आज मिण्डा कॉपरेशन लिमिटेड का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया जो कि ऑटोमाबाईल क्षेत्र की एक अग्रणी इकाई है।
कम्पनी के एच.आर हैड श्री आलोक पुण्डीर, प्लांट ऑपरेशन हैड श्री अमित क्वालिटी विभाग से श्री धीरज कुमार ने छात्रों को कम्पनी का भ्रमण कराया एवं उनसे संवाद किया। इससे छात्रों को आधुनिक निर्माण प्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण उपायों एवं सप्लाई एवं चेन प्रबंधन की गहन जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया को करीब से देखा जिसमें कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पाद तक की संपूर्ण प्रक्रिया शामिल थी।
छात्रों ने कम्पनी के उत्पादों क्रमशः वायरिंग हॉरनैस, लॉकिंग सिस्टम, सीट बैल्टस, सेफ्टी सिस्टम, संेंसर्स एवं स्विच आदि इलैक्ट्र्किल एवं इलैक्ट्र्ोनिक पार्ट्स में बारे में जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल, ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैन्ट अधिकारी शुभांगी फुटेला, विभागाध्यक्ष डा0 तनु चन्द्रा, दीपाली अग्रवाल के निर्देशन में सम्पन्न किया गया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां की प्रथम वार्षिक पत्रिका “आरोहण” का विमोचन

हरिद्वार पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार की प्रथम वार्षिक विद्यालय पत्रिका “आरोहण” का गरिमामय वातावरण में विमोचन किया गया। यह पत्रिका विद्यालय की शैक्षणिक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *