शहर में बढ़ते जनसंख्या घनत्व एवं प्रदूषण के कारण सिटी वन का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है-ज़िलाधिकारी

 

हरिद्वार 13 जून 2024ः सिटी वन के रूप में शहर वासियों तथा श्रद्धालुओं को प्राकृतिक सौन्दर्य से युक्त सुन्दर व आकर्षक स्थल उपलब्ध हो। यह निर्देश जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सिटी वन निर्माण हेतु जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में बैठक लेते हुए दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में बढ़ते जनसंख्या घनत्व एवं प्रदूषण के कारण सिटी वन का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सिटी फॉरेस्ट के निर्माण में प्राकृतिक सौन्दर्य पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा हरियाली के साथी विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगी फूलों एवं पौधों का समावेश किया जाये। जो भी निर्माण कार्य किये जाए, वह प्राकृतिक सौन्दर्य की अनुभूति कराने वाले हों। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सिटी वन बनाने का कार्य तेजी से किया जाये। उन्होंने कहा कि सिटी वन निर्माण के लिए एचआरडीए तथा नगर निगम के माध्यम से धन उपलब्ध कराया जायेगा।
बैठक में डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि देवपुर मुस्तकम में 18.4 हैक्टेयर भूमि पर सिटी वन बनाया जा रहा है, जिसमें कमल तालाब निर्माण एवं सौन्दर्यकरण, चिल्ड्रन पार्क का निर्माण बरमा ब्रिज व कमाण्डो नेट के साथ किया जा रहा है। सिटी वन में योगा लोन, पार्किंग, गजीबी सहित विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
बैठक में उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, नगर आयुक्त वरूण चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

    हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

    एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

    दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *