शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने एवं जाम से निजात दिलाने को डीएम संकल्पबद्ध

देहरादून दिनांक 10 दिसंबर 2024 (जि सू का), जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे। शहर में पार्किंग हेतु नये स्थल चिन्हित किए जा रहे। इसी क्रम में काबुल हाउस में पार्किंग निर्माण प्रक्रिया प्रारम्भ हो गया है,  जिसमें लगभग 285 छोटे वाहन पार्क किये जा सकेंगे। 99.35 लाख है प्रोजेक्ट तेजी कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं डीएम स्वयं कर रहे कार्यों की मॉनिटिरिंग। इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वंय फील्ड विजिट करते हुए संभावनाएं तलाशी तथा नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों के भ्रमण गतिमान है। ताकि शहर में जाम एवं पार्किंग की समस्या को लेकर सुधारात्मक कार्य धरातल पर किए जा सके।

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *