जिलाधिकारी मयूर दीक्षित विशेष स्वच्छता अभियान की स्वंय कर रहे निगरानी।

 

हरिद्वार 05 नवम्बर 2025- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार के सभी नगर निकायों में स्वच्छता सप्ताह अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नगर क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाने, कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों एवं नालियों की विशेष सफाई की जा रही है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि “स्वच्छ व सुन्दर जनप हरिद्वार’’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन बने, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी ताकि स्वच्छ व सुन्दर जनपद की संकल्पना को साकार किया जा सके।

रजत जयंती सप्ताह के अन्तर्गत नगर निगम हरिद्वार व रुड़की, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, मंगलौर, लक्सर, नगर पंचायत भगवानपुर, पिरान कलियर, झबरेरा, लंदौरा, सुलतानपुर आदमपुर, रामपुर, पाडली ग़ुज्जर, इमलीखेड़ा, ढंडेरा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, कार्मिकों द्वारा सड़क, नालियां, सार्वजनिक स्थल, मंदिर परिसर एवं बाजार क्षेत्रों की विशेष सफाई की जा रही है, साथ ही नगर निकायों द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान तथा सेग्रीगेशन जागरूकता पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाई एवं स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

राज्य स्थापना रजत जयन्ती सप्ताह के अन्तर्गत विशेष स्वच्छता सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित स्वच्छता सप्ताह की जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्वयं निगरानी की जा रही है। सभी नगर निकायों द्वारा प्रतिदिन संचालित स्वच्छता कार्यक्रामें की ज्योटेग फोटोग्राफ जिलाधिकारी के अवलोकनार्थ ग्रुप में साझा की जा रहीं हैं, जिसमें कार्यक्रम का समय, दिनांक व स्थान की पूरी जानकारी मिल रही है।

जिला मयूर दीक्षित ने अपील की है कि सभी नागरिक अपने घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें ताकि रजत जयंती सप्ताह को “स्वच्छता एवं जनभागीदारी” का प्रतीक बनाया जा सके।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *