जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारियों के दायित्वों में किए है बदलाव।

 

हरिद्वार 28 मई 2026

शासन के निर्देशों के क्रम में स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर चौहान को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी के पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर अपना पद भार ग्रहण कर लिया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारियों के दायित्वों में आंशिक संशोधन करते हुए डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है तथा हरगिरि को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्य मुक्त किया गया है। उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। देहरादून से स्थानांतरित होकर आये उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हांगे।

Related Posts

मेलाधिकारी ने कहा कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई, समयबद्ध ढंग से योजनाएं पूरी करने के निर्देश*

  *हरिद्वार, 27 मई 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भारत सरकार द्वारा…

भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर

हरिद्वार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड के तत्वावधान में पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुण्डाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *