जन्म -मृत्यु के विलम्बित पंजीकरण/विलम्ब शमन कार्य हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारी हरिद्वार को किया प्राधिकृत

नगर निगम हरिद्वार 
हरिद्वार 25 सितंबर 2025

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उत्तराखण्ड शासन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 के सशोधित
अधिसूचना दिनांक 30 दिसम्बर, 2024, के अनुपालन में उत्तराखण्ड जन्म-मृत्यु पंजीकरण नियमावली (संशोधित), 2024 के नियम 9(3) के अनुसार ‘जिस जन्म या मृत्यु की विलम्बित सूचना उसके होने के एक वर्ष बाद रजिस्ट्रार को दी जाती है वह, उस क्षेत्र में जिस स्थान पर जन्म या मृत्यु हुई है, अधिकारिता रखने वाले केवल उपजिलाधिकारी (एस०डी०एम०) द्वारा किए गए आदेश पर एक सौ रूपए की विलब फीस के संदाय पर पजीकृत की जाएगी।”
निर्गत आदेश के क्रम में तथा शासकीय कार्यहित में उत्तराखण्ड जन्म मृत्यु पंजीकरण नियमावली (संशोधित), 2024 के नियम 9 (3) में प्रदत्त व्यवस्थानुसार नगर निगम, हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत जन्म-मृत्यु के विलम्बित पंजीकरण / विलम्ब शमन कार्य हेतु नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार के स्थान पर उप जिलाधिकारी, हरिद्वार को प्राधिकृत किया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।

Related Posts

30 जून के सूर्यास्त के बाद हरिद्वार में आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर पूर्ण रोक*

  *हरिद्वार, 27 जून 2026* वर्षा ऋतु के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने जनपद में संचालित…

पतंजलि विश्वविद्यालय ने शिक्षा को पुस्तकों से आगे बढ़ाकर जीवन से जोड़ने का कार्य किया- डॉ. धन सिंह रावत

हरिद्वार, 27 जून 2026। पतंजलि विश्वविद्यालय एवं पतंजलि अनुसंधान संस्थान हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक माह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 का आज भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह सम्पन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *