जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नव निर्मित पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया

 

हरिद्वार 07 दिसम्बर, 2024 जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत रावली महदूद और मीनाक्षीपुरम में नव निर्मित पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पाईप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़को का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर ही जल संस्थान के अधिकारियों पर सख्त नाराज़गी जाहिर करते हुए पाइप लाइन डालने से के दौरान जल आपूर्ति के कार्यों के चलते तोड़ी गई सड़क दोबारा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 से 12 दिन के भीतर ग्रामीणों की पेयजल संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र वासियों और ग्राम प्रधान ने कनेक्शन के दौरान कुछ स्थानों पर टोटी (नल) न लगाने के बात कही और कई स्थानों पर लीकेज होने की शिकायत भी की, कुछ शिकायतें जल निगम द्वारा डाली गई पुरानी लाइनों को बंद करने की भी की गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अभियंताओं को सख्त हिदायत दी कि कही भी किसी भी स्तर पर कोई कोताही न बरती जाए, उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ये महत्वपूर्ण योजना है, जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।     ईई सिविल राजेश गुप्ता ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत दो पानी की टंकी का निर्माण हुआ है एक की क्षमता 1950 किलो लीटर ओर दूसरी की क्षमता 800 किलो लीटर की है, जिसके अंतर्गत 45 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन अभी तक डाली गई है, घरों में कनेक्शन और लाइनें डालने का काम चल रहा है, 04 हजार से ज्यादा कनेक्शन आवंटित किए जा चुके है।
इस दौरान ईई (ईनएम) चारु अग्रवाल, एई (ईनएम) राजीव सैनी, जेई (ईनएम) रोहित चौहान , जेई (ईनएम) वर्षा विष्ट आदि उपस्थित थे।

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *