स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता ने बैठक आयोजित

 

*हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*

स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षौल्लास के साथ मनाए जाने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार ने कार्यक्रम निर्धारण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में झंडारोहण के पूर्व देशभक्ति गीत वंदेमातरम का गायन किया जायेगा उसके बाद झंडारोहण तथा झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गया जायेगा।
उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा तथा प्रातः 9:30 बजे जिला कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि/जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा ।
जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी,इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों में खेल कूद,विचार गोष्ठी, वाद-विवाद,निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा यह कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने 14 अगस्त की रात्रि से सभी सरकारी भवनों, इमारतों को प्रकाशमान किए जाने की निर्देश दिए, जिसमें कम वोल्टेज के एलईडी बल्बों का उपयोग किया जाएगा।इसमें समस्त विभागाध्यक्षों द्वारा कार्यवाही की जाएगी तथा 14 अगस्त सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक एवं 15 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक जनपद के मुख्य चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशप्रेम एवं देश भक्ति गीतों का प्रसारण किया जायेगें,जिसकी व्यवस्था जिला सूचना अधिकारी द्वारा किया जायेगा । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रॉस के माध्यम से रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किए जाने के लिए सभी उपजिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा खेल विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।
जनपद की विभिन्न स्मारकों, प्रतिमाओं एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का कार्य नगर निगम,नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों द्वारा किया जायेगा।

*जनपद में चलाया जा रहा है विशेष स्वच्छता अभियान*

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कांवड़ मेले के सफल आयोजन के बाद जनपद में फैले कूड़ा कचरे को साफ करने के लिए 12 अगस्त से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करे तथा आमजन को,स्वयंसेवी संगठनों,जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडलों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करे।
उन्होंने कहा की 15 अगस्त के दिन सभी कार्यालयाध्यक्षो द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यालय परिसरों एवं परिसंपत्तियों में बृहत वृक्षारोपण किया जाए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, सीओ सदर एसपी बलूनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा, जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ संपन्न बैठक

हरिद्वार/देहरादून, 12 अगस्त। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ संपन्न बैठक में राज्य के पेंशनर्स के सात सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा की गई…

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

  *हरिद्वार 12 अगस्त 2026* स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *