7 दिसंबर, को भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने हेतु मनाया जाता है -जिलाधिकारी

देहरादून समाचार-आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डी.के कौशिक द्वारा जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव को ‘‘सशस्त्र सेना’’ झण्डी लगाई।
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सैनिकों के बलिदान को याद करते हुये भारत की थल, जल एव वायु, तीनों सेनाओं जवानों के अद्म्य साहस, शौर्य और बहादुरी को नमन करते हुए सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने देश की सेनाओं के शौर्य को याद करते हुए कहा कि यह दिवस 7 दिसंबर, को भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने हेतु मनाया जाता है तथा इस दिन सशस्त्र सेनाओं के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत के नागरिकों से धन का संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिकों से देश के सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिये अधिक से अधिक धन जुटाने का अनुरोध किया।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *