जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने परेडग्राउण्ड पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों एवं स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

देहरादून दिनांक 08 अगस्त 2023, (जि.सू.का) जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने परेडग्राउण्ड पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों एवं स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजपुर रोड, दिलाराम चौक, बहल चौक तक निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पेरडग्राउण्ड पर निमार्णधीन किडजोन तथा राजपुर रोड पर निर्माणधीन नेशनल मॉन्यूमेंटल फ्लैग के कार्यों का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी स्मार्टसिटी लि0 के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट के अण्डरग्राउण्ड विद्युत केबल, ड्रनेज, फुटपाथ निर्माण आदि कार्यों को मानक के अनुरूप तत्कला पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजपुररोड रोड पर नेशनल मोन्यूमेंटल फ्लेग के कार्याें के निरीक्षण के दौरान वंहा बनने वाली पार्किंग, तथा बागबानी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही फुटपाथ के निर्माधीन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि फुटपाथ की समुचित सुविधा मानक के अनुसार स्थापित करें ताकि आवागमन करने वालो को असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने हाथीबड़कला की ओर जाने वाले सड़क के किनारे वर्टिकल दीवार लगाने तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को झूलती तारों को ठीक, स्मार्ट सिटी को सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमडीडीए, लोनिवि, स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Posts

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी

दिनांक: 16 अप्रैल 2026 नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान आज भी निरंतर जारी रहा। आज यह अभियान विशेष रूप से गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *