जैविक हाट का रिबन काटकर शुभारंभ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

 

देहरादून, 09 मार्च। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्ग विकास समिति द्वारा मियांवाला चौक स्थित “Thaur The Doon Haat” जैविक हाट का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जैविक हाट की स्थापना अनूठा प्रयास बताया। उन्होंने कहा इस हाट से प्रदेश के कई किसान व हित शिल्पकार उपभोक्ता लाभान्वित होगें। तथा शहर के उपभोक्ता व पर्यटकों को भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मंत्री गणेश जोशी नें कहा उत्तराखण्ड में जैविक कृषि, उद्यान आदि में बड़े स्तर पर जैविक खेती के कार्यक्रम चल रहें हैं एंव यह हाट बाजार जैविक क्षेत्र के लिए अति हितकारी रहेगा।
उन्होंने कहा प्रदेश में लगभग एक लाख से अधिक क्षेत्र में कृषक जैविक खेती कर रहे हैं, तथा कई उत्पाद हमारे एक्सपोर्ट में भी जा रहे हैं। अग्रणी समूह जैसे बीज बनाओ आंदोलन, बालाजी स्वंय सहायता समूह HOI (होई) बांस एंव रेशा परिषद, हिमोत्थान, गोरयै 3k जैविक Outlet, हिमाद्री सबीना स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच पहुंचने के लिए प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा मिलेट्स श्री अन्न को बढ़ावा देने और उसके विपणन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम के आयोजकों को आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर संस्थापिका बिनीता शाह, कृषि निदेशक केसी पाठक, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

सोमवती अमावस्या स्नान के बाद रातभर चला स्वच्छता अभियान, 400 सफाई कर्मियों ने हटाया 200 टन कचरा

  हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक स्नान पर्व में करीब साढ़े 76 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद…

वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में ठंडे शरबत का वितरण किया गया|

हरिद्वार दिनांक 14 जून 2026   को रामनगर के पास काली माता मंदिर के सामने, आर्य नगर, ज्वालापुर पर वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *