महादेव से मिलती है शक्ति, क्योंकि उनमें होता है स्वयं शक्ति का निवास-रेखा आर्या

 हरिद्वार

 

8 मार्च 2024

 

 

*देहरादून*: आज महाशिवरात्रि के इस पावन दिन पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित प्राचीन चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर देवों के देव महादेव से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ से मेरी मंगल कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे।

मंत्री ने कहा कि उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला यह पर्व सबके जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आए। यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे।

महाशिवरात्रि भगवान शिव की सबसे बड़ी रात्रि के रूप में जानी जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च यानी आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त दिन भर उपवास रखते हैं। गरुड़ पुराण, पदम पुराण, स्कन्द पुराण, शिव पुराण और अग्नि पुराण में शिवरात्रि पर्व की महिमा का वर्णन मिलता है।

बता दे कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिव-पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे। देश में बनारस, प्रयागराज, अयोध्याधाम, चित्रकूट, उज्जैन, हरिद्वार, ऋषिकेश, नासिक, मंडी समेत सभी देवालयों और शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शिवभक्त मंदिरों में, गंगा और अन्य नदियों के पावन तटों पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं।वहीं इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च यानी आज देशभर में मनाया जा रहा है।

Related Posts

सोमवती अमावस्या स्नान के बाद रातभर चला स्वच्छता अभियान, 400 सफाई कर्मियों ने हटाया 200 टन कचरा

  हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक स्नान पर्व में करीब साढ़े 76 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद…

वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में ठंडे शरबत का वितरण किया गया|

हरिद्वार दिनांक 14 जून 2026   को रामनगर के पास काली माता मंदिर के सामने, आर्य नगर, ज्वालापुर पर वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *