आढत बाजार यातायात की समस्या के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व की अध्यक्षता में समिति बनाई गई।

देहरादून– आढत बाजार को रेलवे स्टेशन रोड से पटेल नगर स्थांतरण करने की तैयारियों को लेकर किए जा रहे सर्वे कार्यों का जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आढत बाजार यातायात की समस्या के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व की अध्यक्षता में समिति बनाई गई। एमडीडीए, जिला प्रशासन, लोनिवि एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे शुरू कर दिया गया है जो कि अगले 2 से 3 दिन में पूर्ण हो जाएगा। आढत बाजार को स्थानान्तरण करने हेतु व्यापारी संगठन भी तैयार है। इसी परिपेक्ष्य जिलाधिकारी ने आज आढत बाजार सहारनपुर चैक तक निरीक्षण किया संयुक्त टीम को सर्वे कार्यों निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ सहित एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि के अधिकारी एवं व्यापारी संगठन के लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *