8 जनवरी रविवार को देहरादून में रहने वाले कठूली गांव के प्रवासी कठूली ग्राम स्वयं सेवी संस्था के बैनर तले एक जगह एकत्र होंगे।

कठूली/देहरादून– कल यानी 8 जनवरी रविवार को देहरादून में रहने वाले कठूली गांव के प्रवासी कठूली ग्राम स्वयं सेवी संस्था के बैनर तले एक जगह एकत्र होंगे। आयोजक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद आयोजित होने वाला यह सम्मेलन कई मायनों में खास होगा। यहां परंपरांओं की रौनक भी होगी तो सौहार्द का कभी न भुलाया जाने वाला मीठापन भी दिलों को छूने वाला होगा।

जनपद पौड़ी के विकास खंड खिर्सू के अंतर्गत आने वाला कठूली गांव यूं भी अपने विराट स्वरूप और वैभव के लिए पूर्व से ही ख्यातिलब्ध रहा है। तीन ग्राम सभाओं वाले इस गांव को भी पलायन ने अपनी जद में लिया है लेकिन प्रदेश के अन्य गांवों की अपेक्षा यहां का वैभव आज भी अपनी जगह कायम है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी कठूली गांव के सैकड़ों परिवार रहते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि अधिकांश का गांवों से लगाव आज भी बना हुआ है। इसमें नई पीढ़ी का गांव के प्रति स्नेह निसंदेह ही तारीफ के काबिल है।

संस्था के अध्यक्ष हर्ष सिंह और संयोजक त्रिवेंद्र नेगी (बल्ली भाई) ने बताया कि 8 जनवरी को रायपुर स्थित पुष्पांजलि वैडिंग प्वाइंट में समस्त कठूली गांव वासियों का मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। गांव के निवासी और पौड़ी विधान सभा के विधायक राजकुमार पोरी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

आयोजन को लेकर प्रवासी कठूली निवासियों में गजब का उत्साह है। आयोजन को विशेष बनाने के लिए गांव से भी लोग दून पहुंच रहे हैं। यहां पारंपरिक वाद्यों की भी रंगत रहेगी तो आपसी सौहार्द की मिठास भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजकों ने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर SSP हरिद्वार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

*हरिद्वार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन रोशनाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार की साप्ताहिक परेड…

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

  देहरादून, 05 जून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने शासकीय आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *