जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज यूक्रेन  से बार्डर में पंहुचे मेडिकल के विद्यार्थियों व् परिजनों से मुलाकात की

देहरादून  जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज यूक्रेन  से बार्डर में पंहुचे मेडिकल के विद्यार्थियों विनायक थपलियाल एवं अस्मिता थपलियाल के परिजनों से उनके  आवास समृद्धि एनक्लेव कारगी चैक पर मुलाकात की। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं पीएमओ कार्यालय जनपद एवं राज्य के विद्यार्थी एवं लोगों को घर वापसी के लिए निरन्तर भारतीय दूतावास से समन्वय बनाये हुए है तथा निरन्तर भारतीय विद्यार्थी एवं लोगों को सकुशल घर वापसी के लिए कार्य में जुटी है। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी  से दूरभाष पर वार्ता कर दोनों विद्यार्थी की वर्तमान लोकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिस पर परिजनों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चों ने बताया है कि भारतीय दूतावास भी बच्चों सेे नियमित सम्पर्क बनाये हुए है। उन्होंने परिजनों को छात्रों की वापसी के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिला प्रशासन द्वारा  यूक्रेन में फंसे जनपद एवं राज्य के लोगों व छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए शासन एवं केन्द्र सरकार से नियमित सम्पर्क  बनाते हुए सूचनाओं  का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *