मानव हस्तक्षेप के कारण आज वन्यजीवों का जीवन खतरे में है-हिमांशु सिंह

 हरिद्वार  नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस का आयोजन माई यूथ क्लब गुज्जर बस्ती में किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्री हिमांशु सिंह राठौड़, जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य, गाइड राजा जी नेशनल पार्क ने वहां उपस्थित युवाओं को वन्यजीवों जैसे पशु, पक्षी, एवं प्रकृति से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रदान की। युवाओं को संबोधित करते हुए श्री हिमांशु सिंह ने कहा कि मानव हस्तक्षेप के कारण आज वन्यजीवों का जीवन खतरे में है हम सभी युवाओं को आगे आकर उनके संरक्षण के लिए आगे आने की आवश्यकता है वहीं नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव ने युवाओं को गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वन्यजीवो के जीवन मे गंगा का बहुत महत्व है इसलिए हमें वन्यजीवों और गंगा दोनो के सरंक्षण के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है इस अवसर पर टीना, सद्दाम, इमरान एवं अन्य गंगादूत एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *